कम्प्यूटर के प्रकार | types of computer in hindi

MUKESH CHOUDHARY
By -
0

 आधुनिक कम्प्यूटर विभिन्न प्रकार के होते हैं। कम्प्यूटर का प्रयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। चिकित्सा से लेकर घरों में भी कम्प्यूटरों का प्रयोग किया जा रहा है। इस कम्प्यूटर की कार्य प्रणाली भिन्न-भिन्न प्रकार की होती है। कम्प्यूटर को कार्य प्रणाली के अनुसार निम्नलिखित तीन वर्गों में विभाजित किया जा सकता है: 

 (1) डिजिटल कम्प्यूटर (Digital Computer),

(2) एनालॉग कम्प्यूटर (Analog Computer),

(3) हाइब्रिड कम्प्यूटर (Hybrid Computer)।






    Digital Computer 

    1. डिजिटल कम्प्यूटर (Digital Computer) – डिजिट का अर्थ होता है अंक। डिजिटल कम्प्यूटर अंकों की गणना करते हैं। साधारणतया गणना करने के लिए ही कम्प्यूटर का प्रयोग करते हैं। डिजिटल कम्प्यूटर में सभी निर्देश व आँकड़े बाइनरी डिजिट के रूप में सुरक्षित होते हैं। डिजिटल कम्प्यूटर का प्रयोग सबसे अधिक किया जाता है।


    Analog Computer 

    2. एनालॉग कम्प्यूटर (Analog Computer) - एनालॉग कम्प्यूटर अंकों की गणना नहीं करते हैं। एनालॉग कम्प्यूटर नापने की क्रिया पर निर्भर होते हैं। एनालॉग कम्प्यूटर में लगातार संकेत के रूप में सूचनाएँ मिलती रहती है जिसे यह परिवर्तित करके के आँकड़ों  के रूप में प्रदर्शित करते हैं। स्पीडो मीटर, वोल्ट मीटर, थर्मामीटर इत्यादि एनालॉग उपकरण है। इसमें लगातार मिलने वाले संकेतों की माप को प्रदर्शित किया जाता है। रडार एक एनालॉग कम्प्यूटर है। एनालॉग कम्प्यूटर की मैमोरी बहुत अधिक नहीं होती है। एनालॉग कम्प्यूटर से शत-प्रतिशत शुद्धता नहीं प्राप्त होती है।


    Hybrid Computer 

    3. हाइब्रिड कम्प्यूटर (Hybrid Computer)— एनालॉग कम्प्यूटर और डिजिटल कम्प्यूटर के गुणों का सम्मिलित रूप हाइब्रिड कम्प्यूटर हैं। हाइब्रिड कम्प्यूटर के द्वारा करेंट को नापने एवं आँकड़ों की गणना दोनों प्रकार के कार्य किए जा सकते हैं। इनका प्रयोग अधिकांशतः वैज्ञानिकों द्वारा किया जाता है।


    सेटेलाइट में हाइब्रिड कम्प्यूटर कार्य करता है। ई.सी.जी. (E.C.G.) की मशीन भी एक हाईब्रिड कम्प्यूटर है।

     गति (speed) एवं संग्रह क्षमता (storage capacity) के आधार पर कम्प्यूटर को निम्नलिखित चार भागों में विभाजित किया गया है:


    (1) माइक्रो कम्प्यूटर (Micro Computer),

    (2) मिनी कम्प्यूटर (Mini Computer), 

    (3) मेनफ्रेम कम्प्यूटर (Mainframe Computer),

    (4) सुपर कम्प्यूटर ( Super Computer) | 


    Micro Computer 

    1. माइको कम्प्यूटर (Micro Computer) — माइक्रो कम्प्यूटर आकार में सबसे छोटे होते हैं। इनकी कीमत भी बहुत कम होती है। साधारणतया माइक्रो कम्प्यूटर ही प्रयोग में लाए जाते हैं। माइक्रो कम्प्यूटर की वर्ड लेन्थ 8 से 32 बिट तक होती है। इनका प्रयोग एक बार में एक ही व्यक्ति कर सकता है। इनकी गति तथा संग्रहण क्षमता बहुत कम होती है। इनको पी.सी. या पर्सनल कम्प्यूटर भी कहते है। आधुनिक पी.सी. (PCs), Pentium P5 तथा Pentium P6 आदि।


    Mini Computer 

    2. मिनी कंम्प्यूटर (Mini Computer ) — मिनी कम्प्यूटर माइक्रो कम्प्यूटर की अपेक्षा आकार में बड़े होते हैं। इनका प्रयोग बड़ी संख्या में किया जाता है। मिनी कम्प्यूटर की वर्ड लेन्थ 32 बिट या इससे भी अधिक होती है। एक मिनी कम्प्यूटर को एक ही समय में 40 व्यक्ति तक एक साथ प्रयोग कर सकते हैं। PDP-II 11/45, VAX 11 आदि मिनी कम्प्यूटर हैं


    इनकी गति 10 से 30 MIPS (Million Instruction Per Second) होती है।


    Mainframe Computer 

    3. मेनफ्रेम कम्प्यूटर (Mainframe Computer ) — मेनफ्रेम कम्प्यूटर मिनी कम्प्यूटर की अपेक्षा आकार में बड़े होते हैं। इनका प्रयोग अधिक संख्या में आँकड़ों को प्रोसेस करने तथा जटिल गणनाओं को करने के लिए किया जाता है। इनकी वर्ड लेन्थ 64 बिट तक होती है।


    UNIVAC 1190, JBM 3020 आदि मेनफ्रेम कम्प्यूटर है।


    Super Computer 

    4. सुपर कम्प्यूटर ( Super Computer ) यह आकार में बहुत बड़े होते है। इन कम्प्यूटर की गति तथा संग्रहण क्षमता बहुत अधिक होती है। एक सुपर कम्प्यूटर की गति लगभग 400 से 10,000 MIPS तक होती है। इनकी वर्ड लैन्ध लगभग 96 BIT तक होती है। इनमें सी. पी. यू. (C.P.U.) सामान्तर लगे रहते हैं। CRAY-1, CRAY-2, HITACHI-81020 आदि विदेशी सुपर कम्प्यूटर हैं तथा पराग व अनुराग भारतीय सुपर कम्प्यूटर हैं।



    एक टिप्पणी भेजें

    0टिप्पणियाँ

    एक टिप्पणी भेजें (0)